
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी धारावी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्र. 189 में महिला पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता कांचन जांबोटी-नाईक को भाजपा महिला मोर्चा का वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 23 अगस्त को माटुंगा लेबर कैंप स्थित आर्य जिम में आयोजित पदग्रहण समारोह में की गई।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष निरज उभारे, जिला महामंत्री श्रीनिवास शुक्ला, विलास आंबेकर, महाराष्ट्र कार्यकारिणी सदस्य गोवर्धन चौहान, वार्ड अध्यक्ष रवि पिहाल समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
कांचन जांबोटी कई सामाजिक संस्थाओं से जुडी हुई हैं और धारावी क्षेत्र की जनता के बीच रहकर वे हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। इसलिए माना जा रहा है कि आगामी बीएमसी चुनाव में धारावी में भाजपा को और मजबूती मिलेगी।
You may also like
अभिनेता विपिन शर्मा का विदेश में बजा डंका, हॉलीवुड फिल्म 'मंकी मैन' के लिए मिला अवॉर्ड
जुलूस-ए-मोहम्मदी में डीजे और डांस हराम, भड़काऊ नारे से बनाएं दूरी : मौलाना रजवी
मोदी-पुतिन की 45 मिनट तक कार में बात! चीन में भारत और रूस की मजबूत दोस्ती के ये 5 सबूत
Supreme Court On Bihar SIR: बिहार की वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए दस्तावेज देने की समयसीमा सुप्रीम कोर्ट ने नहीं बढ़ाई, आधार कार्ड के बारे में कह दी अहम बात
झारखंड में जेजेएमपी के नौ उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण