
पटना। पटना उच्च न्यायालय को स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिल गया हैं। केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय कालेजियम की अनुशंसा को मंजूरी देते हुए न्यायाधीश पी.बी. बजनथ्री को पटना उच्च न्यायालय का नियमित मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर दिया है। वे 27 अगस्त 2025 से कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में दायित्व संभाल रहे थे।
इस नियुक्ति के बाद बजनथ्री पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश के रूप में पटना उच्च न्यायालय के न्यायिक प्रशासन का नेतृत्व करेंगे। उल्लेखनीय है कि तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बिपुल एम. पंचोली के उच्चतम न्यायालय में पदोन्नत होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। इसके बाद से ही जस्टिस बजनथ्री कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे थे। जस्टिस पी.बी. बजनथ्री का जन्म 23 अक्टूबर 1963 को कर्नाटक में हुआ।
You may also like
रामभद्राचार्य की कथा समाप्त, टेंट हाउस को नहीं मिला पूरा पेमेंट, 42 लाख नहीं देने के आरोप, मिल रहीं धमकियां!,
भारत-अमेरिका फ्लाइट का किराया बढ़ा, एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, कई भारतीयों को फ्लाइट से उतारा गया
गुवाहाटी पहुंचा जुबिन गर्ग का पार्थिव शरीर, एयरपोर्ट से घर तक उमड़ी भीड़, पुलिस को करना पड़ा लाठी चार्ज
₹12 लाख कमाई पर नेहरू वसूलते थे ₹10 लाख तो इंदिरा गाँधी ने 97.5% लगाया था कर, मोदी सरकार ने 'टैक्स टेरर' खत्म कर आम आदमी की बदली जिंदगी!,
भारत में आतंकी संगठन ISIS के ठिकाने का सामने आया VIDEO, निशाने पर थे BJP के बड़े नेता!