.jpg)
जयपुर। महिला उत्पीड़न मामलों की विशेष अदालत, महानगर द्वितीय ने पुत्र के स्थान पर दो बार पुत्रियों को जन्म देने के चलते पत्नी को प्रताड़ित कर उसे अपनी चार साल की बेटी की हत्या कर स्वयं आत्महत्या के लिए उकसाने वाले अभियुक्त पति मुकेश निठारवाल को दस साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने अभियुक्त पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। पीठासीन अधिकारी आशुतोष कुमावत ने अपने आदेश में कहा कि आज के युग में जहां कई क्षेत्रों में लडकियां, लडकों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन कर देश का नाम रौशन कर रही हैं। ऐसे में यह विडम्बना है कि एक स्त्री, जिसे मनचाही संतान पैदा करना वश में नहीं है, को लडकी पैदा करने का दोषी मानकर प्रताड़ित किया जाता है। प्रकरण में विवाहिता से इस हद तक क्रूरता की गई कि उसे अपनी चार साल की बेटी को फंदे पर लटकाने के बाद स्वयं के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं मिला। ऐसे में अभियुक्त के प्रति नरमी का रुख नहीं अपनाया जा सकता।
अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक नरेश गजराज ने अदालत को बताया कि अभियुक्त और सुनीता का दूसरा विवाह आटा-साटा प्रथा से साल 2018 में हुआ था। शादी के बाद सुनीता ने समय-समय दो पुत्रियों को जन्म दिया। सुनीता की ओर से पुत्र को जन्म नहीं देने पर उससे ससुराल वाले उसे आए दिन प्रताड़ित करते थे। इस दौरान मारपीट करने पर सुनीता ने पुलिस थाने में भी शिकायत दी थी। मार्च 2020 में दूसरी पुत्री के जन्म देने की सूचना मिलने पर उसके ससुराल पक्ष के लोग सुनीता को अस्पताल में ही छोडकर आ गए थे। इस पर उसने अस्पताल वालों से मिलकर महिला थाने में शिकायत दी थी। पुलिस की समझाइश के बाद ससुराल वाले सुनीता को लेकर गए थे। विशेष लोक अभियोजक ने अदालत को बताया कि आए दिन की प्रताडना से तंग आकर 4 जुलाई, 2023 को सुनीता ने पहले अपनी चार साल की बेटी को फांसी पर लटकाया और बाद में खुद ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना को लेकर मृतका के पिता की ओर से दर्ज रिपोर्ट पर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अदालत में आरोप पत्र पेश किया। अभियुक्त की ओर से अपने बचाव में कहा गया कि उसकी बहन की शादी उसके साले से आटे-साटे में हुई थी। शादी के बाद उसकी बहन ससुराल छोडक़र पीहर में रहने लगी थी। ऐसे में उसका साला मृतका पर अपनी पत्नी को भिजवाने का दबाव डालता था। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या की थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने अभियुक्त को सजा और जुर्माने से दंडित किया है।
You may also like
Top 5 Post Office Small Savings Schemes That Offer Section 80C Tax Benefits
Rachna Tiwari Dance: रचना तिवारी की दिलकश अदाएं, इस वीडियो ने लूटी महफिल!
धोनी और शिवम के रंग ने पंत की पारी को किया बेरंग
दिल्ली में पिता ने बेटे की शादी से पहले की हत्या, मामला गंभीर
महाकुंभ में इशिका तनेजा ने छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री, साध्वी बनने की ओर बढ़ीं