भोपाल। देशभर में रविवार को श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश में रामनवमी पर जगह-जगह विभिन्न आयोजन हो रहे हैं। कई शहरों में शोभा यात्राएं निकाली जा रही हैं। वहीं, चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन श्रद्धालुओं द्वारा अपने घरों में कन्याभोज के आयोजन किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को श्रीराम जन्मोत्सव नर्मदापुरम में मनाया। वहीं, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर कन्याभोज कराया।
प्रदेश के अधिकांश राम मंदिरों में रविवार को दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान मंदिर जय श्रीराम के जयकारों से मंदिर गूंज उठे। रामनवमी पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नर्मदापुरम में दादा दरबार की कुटी पहुंचे। यहां उन्होंने दादा गुरू भैयाजी सरकार से भेंट कर पूजन पाठ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आज चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन एवं रामनवमी के पावन अवसर पर नर्मदापुरम में समर्थ दादा गुरु भैया जी सरकार के सान्निध्य में दादा दरबार कुटी में पूजा-अर्चना एवं देवी स्वरूपा कन्याओं के पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जगत कल्याणी मां भगवती एवं पुण्यसलिला मां नर्मदा की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर बरसती रहे; सबका मंगल और कल्याण हो, यही करबद्ध प्रार्थना करता हूं। इसके बाद सीएम मैहर पहुंचे और यहां माता के दर्शन किए। इसके बाद मुख्यमंत्री चित्रकूट भी जाएंगे। यहां भरत घाट पर आज 11 लाख दीप जलाए जाएंगे।
इधर, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिवार के साथ रामनवमी पर अपने निवास पर कन्याभोज कराया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने कहा कि रामनवमी और नवरात्रि का नौवां दिन है। आज के दिन हमारी वर्षों पुरानी परंपरा है कन्याभोज की। बेटियां देवी का रूप होती हैं। इस दिन मैं और मेरी पत्नी साधना कन्याभोज कराते रहे हैं। आज मेरे मन में बहुत संतोष है कि कार्तिकेय-अमानत एवं कुणाल-रिद्धि ने भी परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाया और कन्या भोज कराया। देवी माँ से यही प्रार्थना है कि सभी पर कृपा दृष्टि बनाए रखें और सबके जीवन में सुख, समृद्धि तथा शान्ति का वास हो।
टीकमगढ़ जिले के 200 साल प्राचीन नजर बाग मंदिर में आज श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया। दोपहर 12 बजे भगवान का जन्म होते ही बुंदेली गायक कविता शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं, खरगोन में रघुवंशी समाज ने शोभायात्रा निकाली। शहर के मुस्लिम समुदाय ने स्वागत मंच लगाकर शोभायात्रा का स्वागत किया और पुष्पवर्षा की। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा।
मध्य प्रदेश के अयोध्या कहे जाने वाले निवाड़ी जिले के ओरछा के रामराजा मंदिर में भगवान के जन्म के बाद आरती हुई। आरती में भक्त खूब झूमे। भगवान को 21 क्विंटल लड्डुओं का भोग लगाया गया। मंदिर को 25 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। सुबह नगर में निकली शोभायात्रा में विदेशी सैलानी भी शामिल हुए। वे हरे कृष्णा, हरे रामा भजन पर श्रद्धालुओं के साथ खूब झूमे।-
You may also like
कानों में कपड़ों की पिन टांगने से दूर होंगे बड़े से बड़े रोग, रिसर्च में हुआ है साबित‹ ⁃⁃
शायर मुनव्वर राणा की बेटी को शान्ति भंग का नोटिस
Weather Updates: उत्तर भारत में लू का अलर्ट, दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की संभावना
बीजेपी की यात्रा दो सांसदों से शुरू हुई और अब पीएम मोदी के नेतृत्व में 3 बार नॉन स्टॉप सरकार बनी : CM नायब सिंह सैनी
स्विगी को मिले 165 करोड़ रुपये की वैल्यू के टैक्स डिमांड नोटिस