भाेपाल। महान स्वतंत्रता सेनानी मैडम भीकाजी कामा की आज बुधवार काे जयंती है। इन्हें भारत में अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति की जननी माना जाता है। मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने मैडम भीकाजी कामा काे जयंती पर याद कर विनम्र नमन किया है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा नारी शक्ति की आदर्श प्रतीक, महान स्वतंत्रता सेनानी मैडम भीकाजी कामा जी की जयंती पर सादर नमन। उनके व्यक्तित्व-कृतित्व से यह राष्ट्र सदा प्रेरणा लेता रहेगा। उन्होंने न केवल अपने देश में, बल्कि दूसरों देशों में भी जाकर भारत की आजादी के लिए सक्रियता, त्याग और समर्पण के जो मानक स्थापित किए, वे सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि भीकाजी कामा ने अंग्रेजों की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई और भारत की आजादी की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सबसे पहले भारतीय ध्वज लहराकर देशभक्ति की मिसाल कायम की।
You may also like
पेट की दिक्कतों का रामबाण इलाज, जानिए इस सब्जी का सही इस्तेमाल
क्या RBI घटाएगा ब्याज दरें? जानिए अक्टूबर की बैठक से पहले क्या सोचते हैं एक्सपर्ट्स
प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में महिलाओं को दी बड़ी सौगात, 7,500 करोड़ की रोज़गार योजना शुरू
Abhishek Sharma के पास इतिहास रचने का मौका, T20 Asia Cup में ऐसा करने वाले बन सकते हैं सिर्फ तीसरे खिलाड़ी
भ्रष्टाचार मामले में जोधपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, 15 लाख घूस लेने पर 2 अधिकारियों को 4 साल की जेल